केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024-25 में डिजिटल एग्रीकल्चर प्लेटफॉर्म की घोषणा की, जिसमें सभी किसानों से जुड़ी जानकारी को एक ही जगह पर समेकित करने की योजना है। इसके तहत सरकार ने पहले ही Agri Stack Portal लॉन्च किया है। यह पोर्टल किसानों को जमीन रजिस्ट्रेशन सिस्टम से जोड़ते हुए उन्हें किसान यूनिक आईडी (Kisan Unique ID) प्रदान करेगा।

इस लेख में, हम Farmer Registry Agristack Portal State Wise के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे, साथ ही Farmer Regitry के उद्देश्य, इसके लाभ, रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और इससे जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)। की जानकारी प्रदान करेंगे।


Farmer Registry Portal क्या है?

Farmer Registry Portal भारत सरकार द्वारा विकसित एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो किसानों की जानकारी को एक केंद्रीकृत डेटाबेस में संगठित करता है। इसके तहत किसानों की पहचान, भूमि रिकॉर्ड, फसल डेटा, ऋण, और सरकारी योजनाओं का विवरण दर्ज किया जाएगा।

इस पोर्टल पर रजिस्टर करने के बाद, किसानों को एक Farmer ID दी जाती है, जो उनकी यूनिक पहचान होती है। इस Farmer ID के माध्यम से किसान न केवल योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं, बल्कि अपनी भूमि और फसल से संबंधित जानकारी भी देख सकते हैं।

Latest Post 

Farmer Registry Up Farmer Registry Mp
Farmer Registry Gujarat Farmer Registry Odisha 
Farmer Registry Rajasthan  Farmer Id List 
Farmer I’d Login Farmer Id Registration 
Farmer Registry Helpline  Farmer Registry Error 

AgriStack  Farmer Regitry Portal Overview 

विभाग का नाम कृषि विभाग,

कृषि उपकरण
पोर्टल का नाम  किसान फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल
श्रेणी का नाम सरकारी योजना
कार्ड का नाम  किसान कार्ड
प्रक्रिया ऑनलाइन/आफलाइन
ऑफिशियल वेबसाइट https://agristack.gov.in/

एग्री स्टैक फार्मर रजिस्ट्री के घटक

1. किसान रजिस्ट्री (Farmer Registry)
किसान रजिस्ट्री एक केंद्रीकृत डेटाबेस है जो किसानों की विस्तृत जानकारी संग्रहीत करता है। इसमें किसानों के व्यक्तिगत विवरण, भूमि स्वामित्व और फसल पैटर्न से जुड़ी जानकारी शामिल होती है। इस रजिस्ट्री के माध्यम से कृषि सेवाओं और सरकारी योजनाओं का कुशल प्रबंधन और लाभ वितरण सुनिश्चित किया जाता है।

2. डिजिटल फसल सर्वेक्षण (Digital Crop Survey)
डिजिटल फसल सर्वेक्षण एक पहल है जो विभिन्न क्षेत्रों में बोई गई फसलों और सिंचाई विधियों का सटीक डेटा एकत्र करता है। यह सर्वेक्षण फसल पैटर्न को समझने और कृषि क्षेत्र में सुधारात्मक कदम उठाने के लिए उपयोगी है। इससे किसानों को उनकी फसलों के लिए बेहतर योजनाएं बनाने में मदद मिलती है।

3. एकीकृत किसान सेवा इंटरफेस (Unified Farmer Service Interface – UFSI)
एकीकृत किसान सेवा इंटरफेस एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसे प्रौद्योगिकी भागीदारों के सहयोग से विकसित किया गया है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसानों को एक ही इंटरफेस पर मौसम पूर्वानुमान, बाजार की कीमतों और सलाहकार सेवाओं जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। यह सुविधा किसानों को कृषि से जुड़ी हर जानकारी तक सरलता से पहुंचने में मदद करती है।

Farmer Registry Portal के लाभ

  1. सरकारी योजनाओं तक सीधी पहुंच
    • पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना जैसी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों को मिलेगा।
  2. डिजिटल मार्केटिंग और MSP
    • किसानों को अपनी उपज का सही मूल्य प्राप्त करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का लाभ उठाने में मदद मिलेगी।
  3. डिजिटल कृषि का समर्थन
    • किसानों को नवीनतम कृषि तकनीक और डिजिटल सेवाओं का लाभ मिलेगा।
  4. पारदर्शिता और डेटा प्रबंधन
    • किसानों के डेटा को डिजिटल रूप में संरक्षित किया जाएगा, जिससे योजनाओं का लाभ उठाने में पारदर्शिता आएगी।
  5. सटीक निर्णय लेने में सहायता
    • फसल की स्थिति, बाजार की मांग और सरकारी सहायता की जानकारी समय पर मिलने से किसान बेहतर निर्णय ले सकेंगे।

AgriStack Farmer Registry Portal State Wise 

State Farmer Registry Portal
AgriStack Gujarat gjfr.agristack.gov.in/
AgriStack Uttar Pradesh upfr.agristack.gov.in/
AgriStack Maharashtra mhfr.agristack.gov.in/
AgriStack Madhya Pradesh mpfr.agristack.gov.in/
AgriStack Andhra Pradesh apfr.agristack.gov.in/
AgriStack Assam asfr.agristack.gov.in/
AgriStack Rajasthan rjfr.agristack.gov.in

Farmer Id Registration Documents List 

  • भूमि रिकॉर्ड
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाईल नंबर
  • किसान प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • फसल का विवरण

इन दस्तावेजों के साथ आवेदन करने से प्रक्रिया में आसानी होगी और आपकी पहचान और योग्यता की पुष्टि भी होगी।


Agri Stack Farmer Registry Portal पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

आप सभी को बता दूं कि अलग अलग राज्य में फॉर्मर आईडी बनाने के लिए सरकार के द्वारा अलग अलग पोर्टल तैयार किए गए है। बाकी सभी का प्रोसेस एक जैसे ही है। इसलिए आप दिए गए स्टेप को फ्लो करे।

Google पर अपने राज्य का Farmer Registry Portal ढूंढें। उदाहरण: “Farmer Registry MP” या “Farmer Registry UP” , Farmer Registry Rajasthan 

जिस राज्य का पोर्टल नही आया है उनका ऑफलाइन शुरू हो गया। या जल्द आ जायेगा ।

फार्मर रजिस्ट्री कैसे करें?

फार्मर रजिस्ट्री अब ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से पूरी की जा सकती है। देश के किसान घर बैठे Farmer Registry कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल अपने राज्य के AgriStack Portal  पर जाकर आवेदन करना होगा। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Farmer ID Registration 

  • सबसे पहले अपने राज्य के Agristack पोर्टल पर जाएं:
  • Home Page पर Log In as में Farmer सेलेक्ट करें।
  • Create New User Account पर क्लिक करें।

Farmer Registry Portal

  • अब किसान अपना  Aadhaar Card Number दर्ज करें और Submit पर क्लिक करें।

AgriStack Farmer Registry

  • आधार कार्ड में लिंक मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा। OTP का सत्यापन करें।
  • अब आपके सामने आधार से जुड़ी सभी जानकारी स्वतः दिखाई देगी।
  • मोबाइल का सत्यापन होने के बाद आपको पासवर्ड बनाने का ऑप्शन मिल जायेगा।
  • आपको एक पासवर्ड को बना लेना और Create My Account पर क्लिक कर देना है।
  • आपका आकउंट सफलतापूर्वक बन जायेगा।

लॉगिन और फार्मर रजिस्ट्री प्रोसेस:

Farmer Registry Process

  • अब आधार कार्ड से पहले ही भरी जानकारी आपके सामने आ जायेगी।
  • आपको कुछ अतिरिक्त जानकारी जैसे:
  • किसान की केटेगरी
  • गांव का नाम भरना होगा।
  • आपको किसान की केटेगरी को सेलेक्ट करेंगे, किसान का गांव सेलेक्ट करेंगे।
  • अब आपको किसान की जमीन की जानकारी देनी होगी।
  • Fetch Land Details पर क्लिक करना है और अपने जिले, तहसील और गांव को सेलेक्ट कर लेंगे है।
  • Survey Number में खसरा संख्या/ गाटा संख्या को दर्ज करेंगे और Sub Survey Number में यूनिक गाटा संख्या को दर्ज करेंगे जो कि आपको नहीं खतौनी डाउनलोड करने पर आसानी से मिल जाएगी।
  • submit करने पर खतौनी में सभी किसानो के नाम आ जायेंगे आपको अपने किसान का नाम को सेलेक्ट करना है और add पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद अगर आपकी और भी जमीन होती है तो आपको इसी तरह से एक-एक करके उन्हें भी जोड़ लेना है।
  • सभी जमीन जुड़ने के बाद Verify All land पर क्लिक करना है।
  • अब आपको नीचे सभी Declaration को सेलेक्ट करके, सबमिट पर क्लिक कर देना है।
  • आपका आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट हो जायेगा।

KYC और eSign प्रक्रिया

  • अब आपको eSign करने के लिए Aadhaar OTP विकल्प को चुनें और आगे बढ़ें।
  • आधार नंबर दर्ज करें और OTP का सत्यापन करें।
  • eSign पूरा होने के बाद Farmer Registry पूरी हो जाएगी।
  • Enrollment Number प्राप्त करें:
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक Enrollment Number मिलेगा।
  • इसकी मदद से आप अपने Farmer Registry Status चेक कर सकते हैं।

Agristack Farmer Registry Status Check

  1. सबसे पहले आप सभी किसान भाइयों को अपने राज्य के फॉर्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर जाना होगा।
  2. Check Enrollment Status पर क्लिक करें।
  3. आधार नंबर या Enrollment Number दर्ज करें।
  4. Check पर क्लिक करने के बाद farmer Id Status स्क्रीन पर दिखाई देगी।

Farmer Registry Download Online 

किसान आईडी कार्ड (Farmer ID Card) का पीडीएफ डाउनलोड करना एक आसान प्रक्रिया है। इसके लिए आपको राज्य सरकार या केंद्र सरकार के कृषि पोर्टल का उपयोग करना होगा। नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आप Farmer ID Card PDF डाउनलोड कर सकते हैं:

  • अपने राज्य के कृषि पोर्टल पर जाएं
  • पोर्टल पर “Farmer Login” या “किसान लॉगिन” सेक्शन का चयन करें।
  • अपनी रजिस्टर्ड डिटेल्स (आधार नंबर/मोबाइल नंबर) और पासवर्ड का उपयोग करें।
  • लॉगिन के बाद, “Farmer ID Card” या “किसान कार्ड” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • यहां पर आपका किसान आईडी कार्ड दिखाई देगा।
  • कार्ड के पास दिए गए “Download PDF” या “Print” विकल्प पर क्लिक करें।
  • फाइल को अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सेव करें।

Farmer Registration List देखने की प्रक्रिया

राज्य के पोर्टल पर जाएं

अपने राज्य के Agristack Farmer Registry Portal पर जाएं।

लॉगिन करें

  • लॉगिन पेज पर जाएं।
  • Mobile Number और Password दर्ज करें।
  • Captcha Code भरें और लॉगिन पर क्लिक करें।

रजिस्ट्रेशन लिस्ट पर जाएं

  • लॉगिन करने के बाद Farmer Registration List या किसान सूची ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अपने जिले, ब्लॉक, और गांव का चयन करें।

जानकारी दर्ज करें

  • आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • Search पर क्लिक करें।

अपनी डिटेल्स जांचें

  • आपके रजिस्ट्रेशन की स्थिति और सूची दिखाई देगी।
  • यहां आप अपना नाम, भूमि की जानकारी, और रजिस्ट्रेशन डिटेल्स देख सकते हैं।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. Farmer Registry Portal क्या है?

FarmerRegistryPortal.com एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो किसानों की जानकारी को एक केंद्रीकृत डेटाबेस में संग्रहित करता है और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ता है।

2. Farmer ID क्या है?

Farmer ID एक यूनिक पहचान संख्या है, जिसे Farmer Registry Portal पर पंजीकरण के बाद किसानों को प्रदान किया जाता है।

3. रजिस्ट्रेशन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
  • आधार कार्ड
  • भूमि रिकॉर्ड
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
4. क्या Farmer ID से योजनाओं का लाभ उठाना आसान है?

हां, Farmer ID से किसान सीधे सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

5. क्या Farmer ID सभी राज्यों में उपलब्ध है?

जी हां, Farmer Registry Portal के माध्यम से सभी राज्यों में Farmer ID जारी की जा रही है।


निष्कर्ष

Farmer Registry Portal भारतीय किसानों के लिए डिजिटलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना आसान होगा, बल्कि किसानों को उनकी फसल और भूमि की सटीक जानकारी भी समय पर मिलेगी। अगर आप किसान हैं, तो तुरंत इस पोर्टल पर रजिस्टर करें और अपनी Farmer ID प्राप्त करें।